तहलका न्यूज,बीकानेर। 31 जुलाई तक निकाय चुनाव करवाने वाली कांग्रेस ने आखिरकार जुलाई के दूसरे सप्ताह में केवल देहात जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर जारी लिस्ट में दूसरी बार प्रहलाद सिंह मार्शल को संगठन महासचिव बनाया है।वहीं ओमप्रकाश मून्दड़ा कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा हनुमान चौधरी,जगदीश विश्नोई,कोडाराम,मूलाराम मेघवाल,श्याम सिंह भाटी,शकील खान,मोहनदान चारण,रविन्द्र कस्वां,महेन्द्र धतरवाल,फारूख खान को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है।तो केदारमल कठावला,देवीसिंह भाटी रावलोत,रामदेव मूंड,महिपाल सारस्वत,खैराज कस्वां,गिरधारी कुम्हार,प्रेम भादू,छगनलाल मेघवाल,सद्दाम हुसैन,डॉ प्रीति मेघवाल,महेन्द्र कूकणा,मुुरली गोदारा,राजकुमारी व्यास,मो शरीफ सैयद,सोहनलाल महिया को महासचिव का पद दिया गया है।वहीं सचिव पद पर महेन्द्र लुणु,मुरलीधर मोदी,सुभाष नायक,ख्याली सुथार,मुश्ताक अली,दिनेश पिलानिया,सींवरी देवी,रामलाल नायक,रामप्रताप डेलू,रामेश्वर लोहार,मंजू मेघवाल,विजयराज सेवग,पुरखाराम,सायर सिंह,अर्जुन मेघवाल,पन्नालाल नायक,कन्हैयालाल सोमानी,राजपाल नेहरा,रामलाल नायक को नियुक्त किया गया है।प्रवक्ता पद पूनम चंद भांभू व संजय गोयल संभालेंगे।तो सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सीताराम डूडी और श्रवण रामावत को दी गई है।
्रअब शहर कार्यकारिणी का है इंतजार
लंबे समय के बाद बनी देहात कांग्रेस की नई टीम के बाद अब शहर की टीम का इंतजार रहेगा। हालांकि इस टीम को बनाने में कांग्रेस को मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके लिये कई नेताओं को मनाने के प्रयास किये जा रहे है। अब देखना है कि कब शहर की टीम की घोषणा होती है।
