तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के सैरूणा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शुक्रवार सुबह एक खेजड़ी के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके मिले। दोनों अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और उनके शव एक ही पेड़ पर एक ही चुन्नी से बंधे हुए थे राहगीरों ने शव देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भी दोनों श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रहने वाले सेरुणा थाना प्रभारी संध्या बिश्नोई ने बताया कि शव लिखमीसर दिखनादा गांव की रोही में मिले।मृतक की पहचान श्रीडूंगरगढ़ निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र उर्फ सुंदरलाल मेघवाल व बंड़वा,राजलदेसर,चुरू निवासी काली देवी मेघवाल के रूप में हुई है।मृतका काली देवी के चार चार संतान है,जबकि सुंदरलाल के एक संतान है। सुंदरलाल के दूसरी संतान होने वाली है।उसकी पत्नी गर्भवती है,वह पीहर गई हुई है।कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के एक साथ फंदा लगाने के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

बोलरो गाड़ी में पहुंचे घटनास्थल
दोनों बोलेरो गाड़ी से घटनास्थल तक पहुंचे थे। गाड़ी से उनके मोबाइल फोन, करीब 20 लीटर डीजल से भरा जरीकन और शराब की एक खाली बोतल भी मिली है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची।जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर से करीब 60 किलोमीटर दूर एक बोलेरो गाड़ी में घटनास्थल तक पहुंचे थे। उन्होंने सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की और इसके बाद खेजड़ी के पेड़ पर फंदा लगा लिया। मौके पर खड़ी बोलेरो में दोनों के मोबाइल फोन,शराब की एक खाली बोतल और डीजल से भरा करीब 20 लीटर का एक जरीकन भी मिला है। घटनास्थल के ठीक सामने गौशाला है,गुरुवार रात सत्संग होने के कारण देर रात तक लोगों की आवाजाही रही। पुलिस का अनुमान है कि दोनों रात करीब 2 से 4 बजे के बीच वहां पहुंचे और फंदा लगा लिया।