तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नाल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के आगे ओरण भूमि मार्ग पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव मिला है।जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि ओरण भूमि क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है,जिसके पास एक टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई है।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों हाजी जाकिर,हाजी नसीम,शोएब भाई मोहम्मद,जुनैद खान अब्दुल सत्तार, इमरान व राजकुमार खडगावत को मौके पर बुलाया।जिन्होंने पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम में डॉक्टरी मुआयने के बाद मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।पुलिस के अनुसार मृतक 75 वर्षीय श्री चंद शुक्ला पुत्र हरिकिशन सुभाषपुरा क्षेत्र का निवासी था और 7 जुलाई से घर से लापता था।

युवक की कुंड में गिरने से मौत,जांच में जुटी पुलिस
जिले के बज्जू थाना क्षेत्र में बकरियों को पानी पिलाते समय पैर फिसलने से एक युवक की कुंड में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मेढ़ी का मगरा निवासी चंद्रवीर सिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत बुधवार सुबह बकरियां चराने के लिए रोही में गया था। शाम को लौटते समय वह बकरियों को एक कुंड पर पानी पिला रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गया,जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पर मृतक के भाई देवीसिंह पुत्र भोमसिंह राजपूत ने पुलिस को जानकारी दी।बज्जू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।