तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर को डेस्टिनेशन वेडिंग की नई पहचान दिलाने के ध्येय से होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को सायं 6:00 बजे से कपिल धारा में आयोजित होगा।यह आयोजन केवल शपथ ग्रहण तक सीमित नहीं,बल्कि बीकानेर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और उसे डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में किया जा रहा है।पत्रकारों को जानकारी देते हुए संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि समारोह में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री श्रीमती दीया कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।इसके अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा,पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास,बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी,खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल,श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत,कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी,पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई सहित अनेक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेंगे।इसके अलावा संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा,पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश,जिला कलक्टर निशांत जैन,पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा,नगर निगम आयुक्त एवं बीडीए आयुक्त सिद्धार्थ पालानीचामी सहित कई वरिष्ठ आईएएस,आईपीएस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी समारोह में भाग लेंगे।इसके साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारी,शहर के प्रतिष्ठित नागरिक,कलाकार,होटल एवं पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।संभाग अध्यक्ष कुशाल पारीक ने बताया कि कार्यक्रम में आतिथ्य एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की भी विशेष भागीदारी रहेगी। नामचीन मैनजमेंट कंपनी के प्रशांत मिश्रा तथा जयपुर की प्रतिष्ठित इवेंट कंपनियां भी आयोजन का हिस्सा बनेंगी। इन संस्थाओं द्वारा पर्यटन,होटल व्यवसाय,डेस्टिनेशन वेडिंग एवं आधुनिक हॉस्पिटैलिटी प्रबंधन से जुड़े अनुभव साझा किए जाएंगे।
बीकानेर पर्यटन संभावनाओं को दिलाना वैश्विक स्तर पर पहचान
पारीक ने बताया कि आयोजन का प्रमुख उद्देश्य बीकानेर की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना,डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बीकानेर को एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना,होटल एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग को नई गति प्रदान करना तथा पर्यटन के माध्यम से स्थानीय रोजगार, निवेश और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।फेडरेशन का मानना है कि बीकानेर की ऐतिहासिक धरोहर,संस्कृति, विरासत,रेगिस्तानी पर्यटन और राजस्थानी आतिथ्य को प्रभावी रूप से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुत कर शहर को पर्यटन और वेडिंग इंडस्ट्री के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सकता है।इसी उद्देश्य से होटल उद्योग,पर्यटन विशेषज्ञों,प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को एक साझा मंच पर लाया जा रहा है।
