तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, बीकानेर के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा के 3वर्ष के कार्यकाल के समाप्त होने के बाद नए अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित चुनाव को लेकर शनिवार को रानी बाजार स्थित स्वर्णकार भवन में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता मूलचंद बामलवा ने की जबकि मंच संचालन लालचंद सोनी ने किया।बैठक में आगामी चुनाव को किस माध्यम से संपन्न कराया जाए इस पर उपस्थित समाज बंधुओं ने अपने विचार रखे।विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए समाज की एक नई संस्था का निर्माण किया जाएगा।अध्यक्ष पद का चुनाव इसी नवगठित संस्था के बैनर तले संपन्न कराया जाएगा।सभा में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु 15 सदस्यीय चुनाव कमेटी का भी गठन किया गया।इस कमेटी में 2 विधि सलाहकार सदस्यों के रूप में अनिल सोनी एडवोकेट ओर धनराज सोनी को शामिल किया गया।अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रत्याशी हनुमान प्रसाद सोनी,मेघराज सोनी एवं मदन लावट को कमेटी में अपने-अपने 2-2 प्रतिनिधि नामित करने का अधिकार दिया गया। इस प्रकार प्रत्याशियों द्वारा 6 सदस्य नामित किए गए।शेष 9 सदस्यों का चयन सभाध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष मूलचंद बामलवा ने कहा कि कमेटी सदस्यों को आवयश्कता अनुसार घटाया बढ़ाया जा सकता है। आज की सभा में समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
