तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की विभिन्न संस्थाएं सामाजिक सरोकार के कार्य करती रहती है, सबका विषय एक है, समाजसेवा करना, जब सबका विजन एक है,विषय एक है तो मैं समझता हूं कि क्यों ना प्लेटफार्म ही एक हो, जिस पर एक नहीं दो नहीं तीन और इससे ज्यादा भी संस्थाएं अगर चाहे तो मिलकर काम कर सके।इससे हम सेवा का दायरा बढ़ा सकेंगे और कम लागत में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सेवा कार्य पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित कर सकेंगे।यह बात महावीर इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन ने कही।वे शनिवार को महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के बीकानेर संभाग के दो दिवसीय अधिवेशन और कार्यशाला के प्रथम दिन भीनासर स्थित ओसवाल पंचायती भवन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेवा का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता है।इसलिए हमने आज अधिवेशन का विषय भी ‘दोस्ती से सेवा’ रखा है।वहीं कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के अंतरराष्ट्रीय ट्रेजरार वीर सीए सुधीर जैन ने अपने संबोधन में उपस्थित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबने जो विश्वास महावीर इंटरनेशनल एपैक्स और संभाग के लिए व्यक्त किया है,उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूं कि आप सबने जिस तरह से आज यहां अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपने विचार और कार्यों का विवेचन किया है,आगे भी इसी तरह आयोजन में भी सहभागिता निभाएंगे।उन्होंने महावीर इंटरनेशनल के नवाचार ई-चौपाल का जिक्र करते हुए बताया कि इसके माध्यम से दूर बैठे हुए व्यक्ति प्रतिदिन माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफार्म पर मिलते हैं एक दूसरे के साथ अपने विचार और समस्याएं रखते हैं और इसका समाधान ढूंढ़ने और नए नए सेवा कार्यों को करने के तरीकों पर विचार सुझाव रखते हैं।अपैक्स पदाधिकारी भी सदस्यों अथवा केंद्रों की समस्याओं का समाधान तुरंत अथवा अधिकतम 24 घंटे में देते हैं इससे सदस्यों का मनोबल तो बढ़ता ही है साथ ही संस्था पारदर्शिता के साथ संगठन के कार्यों का निष्पादन भी करती है।इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के संभाग अध्यक्ष टोडरमल चौपड़ा ने कहा कि हमने पहली बार एक प्रयोग करते हुए संस्थाओं का साथ और सेवाओं का विकास ज्यादा से ज्यादा हो,इसके लिए सभी अधिवेशन के माध्यम से एक मंच पर अपनी संस्थाओं की कार्यशैली की चर्चा करने का जिम्मा उठाया।इस आयोजन में शहर की प्रमुख १७ संस्थाओं की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि सब एक दूसरे का साथ देने और साथ में काम करने के लिए तैयार हैं।बशर्ते कार्य के प्रति विचारधारा और सोच समान हो,टोडरमल चौपड़ा ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम सब मिलकर सेवा के कार्य को आगे बढ़ाएंगे तो निश्चित तौर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित कर पाएंगे।फिर वह चाहे चिकित्सा का क्षेत्र हो,समाजसेवा का हो या फिर रोजगार परक बनाने का हो,सब मिलकर इस पर काम करेंगे तो बेहतर परिणाम भी नजर आएंगे।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि इस अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य बीकानेर संभाग की सामाजिक कार्यों से सरोकार रखने वाली विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों द्वारा उनकी सेवा कार्य शैली को जानकर,महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य में संयुक्त योगदान कैसे हो..? जिससे समाज को और ज्यादा लाभ मिले था। इन पर संस्थाओं के पदाधिकारियों से सुझाव लिए गए,उनके अनुभव से लाभ लिया गया। इस अवसर पर वीर संतोष कुमार बांठिया ने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन बीकानेर के विनोद बाफना सहित समाजसेवी सुरेन्द्र बद्धानी,रिद्धकरण सेठिया,बसंत नौलखा को महावीर इंटरनेशनल ट्रस्ट के फाउंडर मैंबरशीप दिलाई।जिनका महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन,कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर जैन,अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीजन-५ वीर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मोतियों की माला,अपर्णा पहनाकर और महावीर इंटरनेशनल का बैज लगाकर सम्मान किया।अधिवेशन में मंचस्थ वीर राजेश वर्मा जोन सेकेट्री,वीर संतोष कुमार बांठिया,क्षेत्रीय सचिव,वीर रविन्द्र जैन अंतरराष्ट्रीय निदेशक पर्यावरण व अन्य सेवाएं,वीर अनिल कुमार बांठिया सहित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए।अधिवेशन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान महावीर के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस दौरान अतिथियों का पारम्परिक तरीके से साफा पहनाकर,बैज लगाकर,मोतियों की माला पहनाकर एवं अपर्णा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केन्द्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जैन का प्रतीक चिन्ह देकर एवं अपर्णा पहनाकर बहुमान किया गया।अधिवेशन दो सत्र में आयोजित हुआ।दूसरे सत्र में संभाग के पदाधिकारियों का परिचय,उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का विश्लेषण और बेहतर कार्य योजना को लेकर चर्चा की गई।दो दिवसीय अधिवेशन और कार्यशाला का समापन रविवार को होगा।कार्यक्रम का कुशल संचालन बीकाणा वीरा केन्द्र की मनीषा डागा,श्रृति बोथरा ने किया।
इन संस्थाओं ने निभाई भागीदारी
जिला उद्योग संघ के डी पी पचीसिया,वीरेन्द्र किराडू,फोर्टि (फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड इंडस्ट्रीज)के मनमोहन कल्याणी,जीतो बीकानेर चैप्टर के जयचंदलाल डागा,पुनयेश मुशरफ,महावीर विकलांग समिति के संतोष बांठिया, अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से विनोद बाफना,विजय बाफना,जैन महासभा से कन्हैयालाल बोथरा,जतन संचेती,रोटरी क्लब से प्रदीप गुप्ता,प्रवीण गुप्ता,कुणाल कोचर,रोटरी आध्या से शीला सांखला,करुणा इंटरनेशनल से मेघराज बोथरा,राजेश रंगा,लॉयन्स क्ल्ब यूनिवर्स से पवन चांडक,राजेश मिढ़ा,अशोक बंसल,निर्विकल्प फाउंडेशन के चन्द्रशेखर श्रीमाली,बार एसोसिएशन के बछराज,विप्र फाउण्डेशन के किशन जोशी,गंगाशहर नागरिक परिषद् के जतन दुग्गड़, अणुव्रत समिति की डॉ.नीलम जैन,शान्ति विजय सेवा समिति के ऋषभ सेठिया और दिव्यांग सेवा संस्थान की मंजू गुलगुलिया की मौजूदगी रही।
