तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के दो अलग अलग थाना इलाके में डिग्गी में डूबने से दो जनों की मौत हो गई है।जिसमें एक मामला छतरगढ़ थाना क्षेत्र और दूसरा श्रीडूंगरगढ़ इलाके का है।जिले के छत्तरगढ़ के चक 2 डीएल तखतपुरा में कृषि कार्य के दौरान खेत में बनी डिग्गी में गिरने से 19 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार चक 2 डीएल तखतपुरा निवासी भागीरथ जाट की 19 वर्षीय पुत्री सरिता खेत में बनी डिग्गी पर मोटर बंद करने के लिए गई थी।इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे पानी से भरी डिग्गी में गिर गई।हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर तखतपुरा सरपंच गिरधारी धतरवाल ने छतरगढ़ पुलिस को दी सूचना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
बूस्टर चलाते समय फिसला पैर,डिग्गी में डूबने से युवक की मौत
उधर बूस्टर चलाते समय पैर फिसलने से एक 30 वर्षीय युवक डिग्गी में गिर गया व डूबने से उसकी मौत हो गई।सेरूणा थाना क्षेत्र के गांव देराजसर की रोही में एक कृषि कुंए पर शनिवार दोपहर अपने खेत में पानी देने के लिए बूस्टर में पानी भरने गए युवक राकेश स्वामी का पैर फिसल गया।युवक डिग्गी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार आषाढ़ नवमी को युवक के चचेरी बहनों का विवाह भी होना तय था और परिवार विवाह की तैयारियों में जुटा था।ऐसे में इस दु:खद घटना ने शहनाई का माहौल मातम में बदल दिया।मृतक के परिजनों की सूचना पर एएसआई पूर्णमल ने मौके पर पहुंच कर शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।मृतक के चचेरे भाई इद्रदास पुत्र रामदास ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई।रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवा,परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
