तहलका न्यूज,बीकानेर।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम नायक अमर शहीद मंगल पांडे की 199वी जयंती पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज और मंगल पांडे स्मारक समिति की तरफ से मंगल पांडे सर्किल पर पुष्पांजलि और स्मरण सभा आहूत की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गणेशदास सेवग ने तेल चित्र पर पुष्पहार अर्पित करते हुए कहा कि धर्म और देश की एकता की रक्षा के लिए अपने प्राण की परवाह किए बगैर जिसने मजबूत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ मोर्चा खोला वो क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पांडे धर्म की रक्षा के पर्याय के रूप में सदैव पूजनीय रहेंगे।विशिष्ठ अतिथि कल्याण फाऊंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी विमल भोजक ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के प्रथम नायक मंगल पांडे की हुंकार ने भारत में आजादी के आंदोलन की शुरुआत की और वे सदैव भारत देश के फौलादी वीर के रूप में याद किए जाते रहेंगे।वरिष्ठ समाजसेवी बजरंगलाल सेवग ने कहा कि जो वतन के धर्म के लिए और संप्रभुता किं रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने से पीछे नहीं हटते अमीर शहीद मंगल पांडे इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।कार्यक्रम की अध्यक्षता शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण बंधु ट्रस्ट के अध्यक्ष आर के शर्मा ने करते हुए कहा कि भारत देश की वीर गाथाओं में आजादी के प्रथम नायक मंगल पांडे अविस्मरणीय व्यक्तित्व और गौरव के रूप मे सदेव पूजे जाएंगे।राजस्थान प्रांतीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा के महासचिव राजेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित हुए कहा कि जिस वक्त भारत में बोलने से लोग हिचकिचाते थे अंग्रेजी दासता का भयंकर खौफ था तब मंगल पांडे ने विद्रोह का बिगुल फूंक कर भारतीयों में जोश का संचार किया और भारत आजादी की राह पर आगे बढ़ा।वन्देमातरम टीम के संयोजक विजय कोचर ने कहा कि वीर सपूतों की गाथाओं पर छोटे छोटे लघु नाटक बच्चों के लिए तैयार किए जाने चाहिए जिस से वे इनके वीर कार्यों से अवगत हो सके।मंगल पांडे स्मारक समिति के शंकर सेवग ने कहा कि हम गर्वित है कि हम मंगल पांडे के समाज में पैदा हुए जो अदभुत वीरता का परिचायक है।बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मंगल पांडे की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आज आवश्यकता महापुरुषों के जीवन को बच्चों के सामने लाने की है।आभार महासभा के सचिव मनोज कुमार शर्मा ने ज्ञापित किया।भाई बंधु ट्रस्ट के मंत्री नितिन वत्सस ने बताया कि स्मरण सभा को वरिष्ठ समाजसेवी सत्यदेव शर्मा,जेठमल सेवग उर्फ़ नरेंद्र,भीखमचंद फाउंडेशन के शिवरतन सेवग,मनोज कुमार शर्मा,अनिल शर्मा,सोमप्रकाश शर्मा,गायत्री गिरी,भंवरलाल लिम्बा,महासभा के शिक्षक प्रकोष्ठ प्रांतीय संयोजक राज शर्मा,खुश भोजक,ब्रिज कुमार व्यास सहित प्रबुद्धजन मौजूद थे।