जोधपुर।राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर जोधपुर में आज मानसून पूर्व श्रमदान एवं पौधारोपण अभियान का आगाज पुलिस उप महानिदेशक एवं प्रो वीसी सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय आईपीएस देवेंद्र कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में हुआ।इस अवसर पर कमाण्डेंट गोपाल सिंह भाटी,कमाण्डेंट रविराज सिंह,पुलिस उपधिक्षक श्रीमती निशा भटनागर सहित समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों एवं होनहार प्रशिक्षणार्थियों के साथ मिलकर प्रातःकाल परिसर एवं जलाशय में सघन श्रमदान किया गया तथा विभिन्न छायादार व फलदार पौधे लगाए गए।इस अवसर पर उप महानिदेशक पुलिस आईपीएस देवेंद्र कुमार विश्नोई नें अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। मानसून के दौरान लगाए गए पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है,इसलिए इस अवधि में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।अनुशासन,श्रमदान और पर्यावरण संतुलन के प्रति हमारी यह सामूहिक प्रतिबद्धता ही एक बेहतर,हरित और सशक्त समाज का निर्माण करती है।अभियान के अंतर्गत परिसर में स्वच्छता,खरपतवार हटाने, पौधारोपण स्थलों की तैयारी तथा जल संरक्षण संबंधी गतिविधियां भी संचालित की गईं।सभी कार्मिकों ने पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता बनाए रखने एवं लगाए जाने वाले पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर प्रशासन ने बताया कि मानसून अभियान के दौरान परिसर में छायादार,फलदार एवं पर्यावरण के अनुकूल विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे,जिससे परिसर को अधिक हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके। अभियान में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी रही।