859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।वह पिछले सप्ताह से मौत और जिन्दगी की जंग से लड़ रहा था।आखिरकार वह हार गया। इससे पहले इस हादसे में उसकी 6 वर्षीय मासूम बेटी की जान जा चुकी थी,जबकि पत्नी का इलाज अभी भी पीबीएम अस्पताल में जारी है।जानकारी के अनुसार 20 जुलाई की रात 573 आरडी के पास अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में अमजद (35) पुत्र सिकंदर अली, उनकी पत्नी सलमा (28) और 6 वर्षीय पुत्री आयशा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया था।इलाज के दौरान 20 जुलाई को मासूम आयशा ने दम तोड़ दिया था। वहीं 25 जुलाई को अमजद की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।घायल सलमा का पीबीएम अस्पताल में उपचार जारी है।