
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित बीकानेर टर्फ प्रीमियर लीग (BTPL) 2026 का आयोजन 27 से 31 जुलाई तक सिटी टर्फ,मुरलीधर व्यास कॉलोनी में किया जाएगा।टूर्नामेंट में अब तक 24 टीमों ने अपना पंजीकरण करा लिया है,जिससे यह बीकानेर इतिहास का सबसे बड़ा टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट बनने जा रहा है।आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता 7 खिलाड़ियों की टीम के प्रारूप में खेली जाएगी तथा प्रत्येक टीम को 2 लीग मैच खेलने का अवसर मिलेगा।प्रतियोगिता में शहर के कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 7100 एवं ट्रॉफी,जबकि उपविजेता टीम को 3100 एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा बेस्ट बैट्समैन एवं बेस्ट बॉलर को भी विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।आयोजकों ने बताया कि 24 टीमों की भागीदारी के साथ यह आयोजन बीकानेर के टर्फ क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बनने जा रहा है।उन्होंने शहरवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
