तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन,बीकानेर जिला इकाई की कोर कमेटी एवं संरक्षक मंडल की बैठक रविवार को अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती महोत्सव को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा।इसके अंतर्गत विशाल शोभायात्रा के साथ सप्ताहभर विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इनमें क्रिकेट प्रतियोगिता,रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता,भजन संध्या,सांस्कृतिक कार्यक्रम,ध्वजारोहण,हवन,रक्तदान शिविर तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रम शामिल होंगे।साथ ही बीकानेर में कार्यरत अग्रवाल समाज की विभिन्न संस्थाएँ अपनी-अपनी कार्यकारिणी की बैठकों में कार्यक्रमों को अंतिम रूप देकर उनका विस्तृत विवरण शीघ्र अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन को उपलब्ध करवाएँगी,जिससे सभी कार्यक्रमों का समन्वित एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।बैठक में आदर्श विवाह समारोह को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। समाज से आह्वान किया जाएगा कि विवाह समारोहों में डिस्पोजेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया जाए तथा प्री-वेडिंग शूट जैसी अनावश्यक परंपराओं से बचा जाए।साथ ही समाज के भवनों में आयोजित होने वाले समारोहों में भी डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग को हतोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।समाज में परिवारों के लगातार छोटे होते स्वरूप पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं को बड़े एवं सशक्त परिवार के प्रति प्रेरित करने का निर्णय लिया गया।इस क्रम में जिस दंपति के यहाँ तीसरे बच्चे का जन्म होगा, उसे समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा चौथे बच्चे के जन्म पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में एडवोकेट शैलेश गुप्ता को मंत्री तथा नवीन अग्रवाल को उप मंत्री मनोनीत किया गया।साथ ही अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई में पंकज अग्रवाल को जिलाध्यक्ष,सौरव बंसल को जिला महामंत्री तथा गौरव चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।बैठक में समाज की विभिन्न संस्थाओं एवं संगठनों के प्रतिनिधियों तथा संरक्षक सदस्यों ने सहभागिता करते हुए अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।इनमें अग्रवाल कंदोई संपत्ति ट्रस्ट के श्रीभगवान अग्रवाल,अग्रवाल सभा संस्थान के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल,बीकानेर जिला अग्रवाल सम्मेलन युवा इकाई के हनुमान अग्रवाल,अग्रवाल पंचायत ट्रस्ट के दीपक अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई की महामंत्री श्रीमती रेखा अग्रवाल, बीकानेर अनाज कमेटी के अध्यक्ष एवं संरक्षक जयकिशन अग्रवाल,जिला उद्योग संघ के उपाध्यक्ष एवं संरक्षक नरेश मित्तल,राजवंश सभा के अध्यक्ष रविकांत राजवंशी,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल,अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा मंडल के प्रदेश महामंत्री विकास बंसल,सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील बंसल,महामंत्री गोपाल अग्रवाल,उप मंत्री नवीन अग्रवाल एवं निमिष बंसल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।बैठक का समापन समाज की एकता,संगठन,सामाजिक समरसता एवं आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।