
तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण सेवा संस्था,पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र बोहरा रविवार को बीकानेर पधारे।बेनिसर बारी के बाहर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शाम 5 बजे आयोजित स्वागत समारोह में स्थानीय श्रीमाली बंधुओं एवं विभिन्न समाजसेवी मंडलों ने फूल-माला एवं साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।इस अवसर पर बोहरा ने समाज की राष्ट्रीय स्तर पर चल रही सामाजिक गतिविधियों,शिक्षा,सेवा एवं संगठन विस्तार की जानकारी दी।उन्होंने समाज को एकजुट होकर सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में श्री महालक्ष्मी दरबार में सामूहिक आरती संपन्न हुई।आरती में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।समारोह में समाज के पदाधिकारी,गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रीमाली बंधु उपस्थित रहे।
