तहलका न्यूज,बीकानेर।देसलसर में सरकारी स्कूल में छत भराई का कार्य पूर्ण होने पर लेबर की मजदूरी मांगने पर लेबर के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट करने,गाली गलौच करने का मामला सामने आया है।पीड़ित ने ठेकेदार अंकुर बिश्नोई व जेठाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाए है।इस संबंध में पीड़ित ने एसपी बीकानेर से गुहार लगाई है।पीड़ित दिनेश गोदारा पुत्र सहीराम गोदारा जाति गोदारा उम्र 25 वर्ष निवासी रिडमलसर तहसील व जिला बीकानेर ने बताया की देसलसर गांव के मेघवालों के बास में राजकीय कन्या स्कूल का निर्माण कार्य का ठेका नागौर निवासी अंकुर बिश्नोई व जेठाराम मेघवाल निवासी पांचू ने ले रखा है।जेठाराम मेघवाल ने मुझ प्रार्थी को कहा कि भवन निर्माण की छत भराई का कार्य पूर्ण करवाना है,इसकी ऐवज में लेबर पेटे 50,000/- रूपये देने की बात कही।ठेकेदार जेठाराम मेघवाल के कहने पर मुझ प्रार्थी ने 18 लेबर लेकर 24.07.2026 को देसलसर उक्त सरकारी स्कूल पहुंचकर छत भराई का कार्य शुरू किया।उस रोज शाम करीबन 4.00 बजे छत भराई का कार्य पूर्ण होने के पश्चात् मुझ प्रार्थी ने लेबर मजदूरी के पचास हजार रूपये मांगने पर ठेकेदार अंकुर बिश्नोई व जेठाराम मेघवाल ने मुझ प्रार्थी व लेबर मुकेश गोदरा निवासी सागर,लीलाधर गोदारा,जगदीश मेघवाल,चम्पालाल मूण्ड,मुकेश बावरिया,रमेश पासवान के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट की,साथ ही उक्त दोनों ठेकेदारों ने गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि छत भराई हो गई है।अब कोई पैसे नहीं है,जहां जाना है वहां चले जाओ,मेरा कोई कुछ भी नहीं बिगाड सकता है,साथ ही मुझ प्रार्थी के द्वारा छत भराई के लिए लेकर गया अडाण 12 जाली 10-10 फुट की,दो रेड़ी,12 कुंडा,4 पावड़ा,तीन पंजी भी देने से मना कर दिया।मुझ प्रार्थी का उक्त अडाण का सामान उक्त दोनों ठेकेदारों के कब्जे में है।इसके पश्चात् पुनः मुझ प्रार्थी 29.07.2026 को उक्त ठेकेदार से उक्त अडाण को मजदूरी के 50,000/- रूपये देने के लिए कहा तो उक्त ठेकेदारों ने सामान देने व मजदूरी के 50,000/- रूपये देने से मना कर दिया और पुनः मेरे साथ बेरहमी तरीके से मारपीट और गाली गलौच की।इस मामले को लेकर नोखा पुलिस ने जाँच शुरू की है ।
