




तहलका न्यूज,बीकानेर।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 और 15 अगस्त को दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर रहेंगे।मुख्यमंत्री 14 अगस्त को हेलीकॉप्टर से मेघासर पहुंचेंगे। यहां मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बीकानेर में विभिन्न कार्यकमों में शिकरत करेंगे। सीएम15 अगस्त को वे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडारोहण करेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।उनके आवागमन वाले मार्ग को खास तौर पर सजाया और संवारा गया है।
शाम 4 बजे मेघासर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 अगस्त को करीब शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से अनूपगढ़ पहुंचेंगे। यहां से वे मेघासर जाएंगे।मेघासर में मेघोजी की अश्वारूढ़ प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
5:30 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री करीब 5:30 बजे हेलीकॉप्टर से मेघासर से स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। यहां वे प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे मूंधड़ा मेमोरियल मेडिसिन विंग का उद्घाटन करेंगे। करोड़ों रुपए से बनी यह मेडिसिन विंग लंबे समय से मुख्यमंत्री के उद्घाटन का इंतजार कर रही थी।
600 ड्रोन से होगा शो,एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे
शाम 7 से 8 बजे तक मुख्यमंत्री वेटरनरी विश्वविद्यालय में आयोजित एट होम कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान 600 ड्रोन के साथ ड्रोन शो भी आयोजित किया जाएगा।इसके बाद रात 8 बजे मुख्यमंत्री महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कृषि विश्वविद्यालय गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहीं उनका रात्रि विश्राम होगा। मुख्यमंत्री के ठहरने को देखते हुए गेस्ट हाउस को नए सिरे से तैयार किया गया है। रंगरोगन कराने के साथ ही सड़कों को भी दुरुस्त किया गया है।15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सुबह 8 बजे कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण करेंगे।इसके बाद सुबह 8:30 बजे पब्लिक पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचेंगे।यहां वे शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे।
9 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह
मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम पहुंचेंगे।यहां राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होकर झंडारोहण करेंगे।समारोह में परेड के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
11:30 बजे युवाओं से करेंगे संवाद
राज्य स्तरीय समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे बीछवाल स्थित जल विज्ञान संस्थान पहुंचेंगे।यहां वे युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।इस दौरान भविष्य के भारत और युवाओं की सोच को लेकर चर्चा की जाएगी।दो दिवसीय बीकानेर दौरे के अंतिम कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 1 बजे विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।
