श्रीगंगानगर।श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता चैम्बर्स निर्माण को लेकर बड़ी सफलता मिली है। इसको लेकर 14 करोड़ की राशि मंजूर हो गई है।जिसमें 88 अधिवक्ताओं के नये चैम्बर्स बनाएं जाएंगे।जिसके लिये ई निविदा जारी हो गई है।अध्यक्ष हंसराज तनेजा ने बताया कि 12 करोड़ 30 लाख व 1 करोड़ 70 लाख बिजली कनेक्शन के लिये बजट स्वीकृत हो गया है।तनेजा ने अधिवक्ताओं को निविदा पत्र व निर्माण का नक्शा भी अधिवक्ताओं के समक्ष रखा।उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन के द्वारा किये गये प्रयासों व विशेष तौर पर एड आनंद व्यास के प्रयासों से अधिवक्ताओं को ऐतिहासिक जीत है। तनेजा ने कहा कि ये सभी के अथक सहयोग के चलते ही सपना साकार हो रहा है। सचिव लक्ष्मीनारायण नायक ने कहा कि सभी के सहयोग व सकारात्मक पहल से चैम्बर्स निर्माण को पहल मिली है।उन्होंने कहा कि लगातार बार एसोसिएशन अपने उद्देश्य के लिये काम कर रहा था। नायक ने उपस्थित अधिवक्ताओं का स्वागत किया तथा नई कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर्स निर्माण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास को लेकर अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी।बता दें कि श्रीगंगानगर के पुरानी शुगर मिल परिसर में बन रहे नए अदालत भवन में अधिवक्ता चैंबर के लिए बार संघ अध्यक्ष हंसराज तनेजा,आनंद व्यास,अरमान सेतिया,विक्रमसिंह सुमल,संदीप मीणा और नितिक भार्गव के प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,प्रदेश के विद्यि मंत्री जोगाराम पटेल,जयपुर में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा,न्यायाधीश इंद्रजीतसिंह और विधि सचिव राघवेंद्र काछवाल से मुलाकात की थी।
केन्द्रीय मंत्री-मुख्यमंत्री का जताया आभार
शनिवार को श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन की बैठक अध्यक्ष हंसराज तनेेजा की अध्यक्षता में बैठक रखी गई।जिसमें नये चैम्बर्स के लिये ई निविदा जारी होने पर केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल,प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,विद्यि मंत्री जोगाराम पटेल का भी आभार जताया। साथ ही सभी अधिवक्ताओं का भी धन्यवाद किया।जिसने इस लड़ाई में बराबर सहयोग किया।बैठक के दौरान निर्माण कार्य की निगरानी के लिये समिति का गठन करने तथा काम पूरा नहीं हो जाने तक शनिवार को कार्य बहिष्कार का निर्णय भी लिया गया।बैठक में सीनियर अधिवक्ता चरणदास कम्बोज,ओम प्रकाश रावल,वीरेंद्र सिहाग,काशीराम,भुवनेश चंद्र शर्मा,ललित रतवाया,सीता राम बिश्नोई सहित भारी संख्या मे अधिवक्ता शामिल हुए।
एड आनंद व्यास ने केन्द्रीय मंत्री से करवाई मुलाकात
बताया जा रहा है कि युवा अधिवक्ता एड आनंद व्यास ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात करवाई।जिसके बाद मेघवाल ने गंभीरता दिखाते हुए श्रीगंगानगर में अधिवक्ताओं के लिये नये चैम्बर्स को लेकर की गई बातचीत के बाद आश्वस्त किया कि निश्चित रूप से उनकी इस मांग को पूरा किया जाएगा।अब इसके लिये राशि स्वीकृत होने के बाद एड आनंद व्यास ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का विशेष आभार जताया और कहा कि केन्द्रीय कानून मंत्री ने श्रीगंगानगर के अधिवक्ताओं की भावनाओं का ध्यान रखकर जो मान-सम्मान दिया है। उसके लिये वे सदैव उनके आभारी रहेंगे।
