

तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम के वार्ड 79 के बुधवार को हुए चुनावों में बीकानेर तहलका न्यूज की टीम ने सभी वार्डों में घूमकर सर्वे किया है और इस सर्वे के आधार पर अपने स्वयं का एक्जिट पोल दे रहा है। टीम की ओर से किये गये सर्वे के आधार पर 2026 के नगर निगम चुनावों में कांंग्रेस को जबरदस्त बढ़त दिखाई दे रही है।वहीं भाजपा को टिकट वितरण से उपजे विवाद के चलते खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।पिछले चुनाव के परिणामों पर नजर डाले तो भाजपा ने 38 सीटों पर विजयश्री हासिल की थी। तो 30 सीटें कांग्रेस ने जीती।11 निर्दलिय जीते और एक सीट पर बसपा ने विजय हासिल की।भाजपा ने दो भाजपा से बागी हुए निर्दलियों व एक काग्रेस के बागी निर्दलिय के भरोसे भाजपा अपना मेयर बनाने में कामयाब हो गई थी।लेकिन इस बार भाजपा के टिकट वितरण को लेकर हुई नाराजगी का खामियाजा पार्टी को उठाना पड़ा। हालांकि भाजपा ने निर्विरोध एक पार्षद बनाकर शानदार शुरूआत जरूर की।परन्तु सरकार व विधायक विरोधी लहर के चलतेे निगम भाजपा को इस चुनाव को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।तहलका न्यूज के एक्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 38 से 42 सीटें मिलने के आसार नजर आ रहे है।वहीं भाजपा 25 से 27 सीटों में सिमट जाएगी।इस बार निर्दलियों की संख्या बढ़ सकती है। वे 8 से 15 तक निर्दलिय जीत सकते है। इतना ही नहीं रालोपा भी खाता खोल सकती है।
नोट:ये चुनाव परिणाम नहीं बल्कि एक्जिट पोल है यानि मतदाताओं से बातचीत के आधार पर संभावित परिणाम है।आगामी एक दो दिनों में तहलका न्यूज वार्डों से जीतने वाले संभावित पार्षदों के नाम भी घोषित करेगी।
