

तहलका न्यूज,बीकानेर। चुनाव में धांधली के अनेक मामले सामने आते रहे है। विपक्ष की ओर से हमेशा ही सतापक्ष पर वोट चोरी,ईवीएम में गड़बड़ी कर वोट हैङ्क्षगग के आरोप भी लगाएं जाते रहे है। इस बीच बीकानेर में भी एक युवा नेता ने इस प्रकार की गड़बड़ी की आशंका जताई है। इस युवा नेता का दावा है कि अगर रिकार्ड किये गये मतों के प्रपत्र के लेखा जोखा में पूछी गई जानकारी अगर नहीं भरी गई तो निश्चित तौर पर गड़बड़ी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। अपना नाम न छापने की शर्ते पर तहलका न्यूज को भेजे फॉर्म में इस प्रकार की हेराफेरी की संभावना जताई गई है। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी की ओर से मतदान केन्द्रों में बैठे अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर भी लिए जाते है। परन्तु अभिकर्ताओं की अनभिज्ञता के चलते कई मतदान केन्द्रों पर इस प्रकार की हेराफेरी से इंकार नहीं किया जा सकता। इस फॉर्म में नौ बिन्दु सहित कई अन्य जानकारियों भी भरी जाती है। लेकिन कई बूथों पर इस प्रकार की जानकारियां अपूर्ण भरी गई है। जो कही न कही गड़बड़ी की आशंका के चलते परिणाम परिवर्तित कर सकती है। तहलका न्यूज के पास उपलब्ध मतदान केन्द्र संख्या 250 राउमावि बायां भाग इंगानप का प्रारूप 14 ग में प्रयुक्त बिन्दु 2 से 7 तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं भरी गई है और अभिकर्ताओं के हस्ताक्षर इस फॉर्म पर करवा लिए गये है। जबकि आंकड़ों का इन्द्राज पीठासीन अधिकारी द्वारा पूर्ण करवाने के बाद ही अभिकर्ताओं के साइन करवाएं जाते है। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को भी अवगत करवाया दिया गया है। अब देखना कि क्या निर्वाचन अधिकारी इसे गंभीरता से लेते है या नहीं।

