तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम चुनाव के महाप और और उप महापौर को लेकर सियासी घमासान लगातार तेज होता जा रहा है।महापौर के आज हुए नामांकन के बाद अब उप महापौर को लेकर कांग्रेस में उठापटक शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उप महापौर के लिए बीकानेर पूर्व से एक दावेदार ने अपना दावा पेश किया है।इस दावेदार का कहना है कि महापौर जब बीकानेर पश्चिम से बनाया जा रहा है तो उप महापौर का पद बीकानेर पूर्व क्षेत्र के पार्षद को ही मिलना चाहिए।हालांकि इसके लिए किसी दावेदारों के नाम तो अभी तक सामने नहीं आए हैं।लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि बीकानेर पूर्व से जीते पार्षदों ने एक राय होकर अपने प्रभारी के सामने यह बात रखी है।जिसको लेकर प्रभारी व प्रदेश नेतृत्व मंथन कर रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के बीकानेर पूर्व से 19 सीटों पर जीत हासिल की है,इसके बाद उनका दावा और मजबूत हो जाता है।पिछली दफा भी कांग्रेस ने अपनी गलतियों से महापौर और उपमहापौर के पद गंवा दिए थे।लेकिन इस बार कांग्रेस फूंक फूंककर कदम रख रही है। इसको लेकर बीकानेर पूर्व व पश्चिम के पार्षदों से अलग अलग मंत्रणा की जा रही है।उम्मीद जताई जा रही है कि प्रभारी व प्रदेश नेतृत्व उप महापौर के करीब तीन नामों पर चर्चा कर रही है। अब देखना यह है कि आखिर कांग्रेस उप महापौर का पद का दांव किस पर खेलती है।
