_1575399781

तहलका न्यूज,बीकानेर।निकाय चुनाव में कई वार्डों में दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। शहर के 79 वार्डों के लिये हुए मतदान में दो वार्ड ऐसे भी थे।जहां प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में नजर नहीं आएं।यानि इन दोनों ही वार्डों में निर्दलीयों के बीच भिड़ंत रही और जीत हार भी इन्हीं में से हुई। इनमें वार्ड 26 व वार्ड 49 प्रमुख है।जहां दो निर्दलीयों के बीच मुख्य मुकाबला हुआ।वार्ड 26 में निर्दलीय संजय राखेचा ने निर्दलीय अशोक को 471 मतों से हराया। इस वार्ड से पिछली दफा भी निर्दलीय ने ही जीत दर्ज की।उसी निर्दलीय को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया था।इसी तरह पूर्व उपमहापौर राजेन्द्र पंवार के वार्ड 49 में दो निर्दलीय सुषमा शर्मा व कृष्णा के बीच जीत हार की जंग देखने को मिली।आखिरकार सुषमा शर्मा ने कृष्णा को 387 मतों से शिकस्त दी।मजे की बात तो यह है कि इस वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे व भाजपा प्रत्याशी चौथे नंबर पर रही।

कांग्रेस के पार्षद जीता सर्वोधिक व सबसे कम वोट से
सोमवार को आएं परिणामों में सर्वोधिक व सबसे कम वोटों से चुनाव जीतने का रिकार्ड भी कांग्रेस पार्षदों के नाम रहा।लगातार चौथी बार चुनाव जीतने वाले वार्ड 55 के जावेद पडिहार ने सबसे ज्यादा मतों से विजय हासिल की।उन्होंने अपने प्रतिद्धन्द्धी भाजपा के आसकरण ओझा को 2957 वोटों से हराया। वहीं वार्ड 56 की कांग्रेस पार्षद अन्नपूर्णा स्वामी ने भाजपा प्रत्याशी कमला देवी चांडक को महज 23 वोटों से मात दी।वार्ड 76 के भाजपा प्रत्याशी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

9 भाजपा प्रत्याशी रहे तीसरे स्थान पर,एक चौथे नंबर पर
परिणामों के आंकड़ों पर नजर डाले तो पता चलता है कि प्रमुख राजनीतिक दलों के 17 प्रत्याशियों की हालत बहुत पतली नजर आई।जो तीसरे से चौथे स्थान पर रहे। इसमें भाजपा के प्रत्याशी सबसे ज्यादा रहे।वार्ड 1,5,10,210,23,24,26 और 29 नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे।तो वार्ड 54 की प्रत्याशी ने चौथा स्थान हासिल किया। इसी तरह वार्ड 6,11,22,28,32,33 के उम्मीदवार तीसरे तथा 34,63 के प्रत्याशी चौथे नंबर पर रहे।इधर वार्ड 71 में कांग्रेस की नैया पूर्व पार्षद प्रफुल्ल हटीला ने डुबोई। जिसने 1243 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी के लिये खलनायक बने।इस वजह से 60 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी हार गये।वार्ड 43 में भी आरएलपी प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी की जीत में रोड़ा बना और 64 वोट से चुनाव हार गये।इसके अलावा वार्ड 46 में निर्दलीय चतुर्भुज तिवारी भाजपा की जीत में बाधक बने।जिन्होंने 1226 मत हासिल किये।

इन कांग्रेस-भाजपा प्रत्याशियों को मिले सबसे कम वोट
प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों को निर्दलीयों से कम वोट हासिल हुए।वार्ड 11 के कांग्रेस प्रत्याशी को 387,वार्ड 28 से कांग्रेस उम्मीदवार को केवल 370 मत ही प्राप्त हुए।तो 53 की भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री की पोती को 385 वोट ही हासिल हुए।