_1575399781

तहलका न्यूज,बीकानेर। नगर निगम के 80 वार्डों में हुई वोटिंग की मतगणना 14 सितंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में की जाएगी। बनाए सेंटर पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगम के लिये 43 टेबल पर मतगणना की जाएगी। संभावना है कि 9-9 वार्डों के रिजल्ट एक साथ घोषित किए जाएंगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दो घंटे में परिणाम जारी हो जाएंगे। नगर निगम की मतगणना प्रथम तल की ही की जाएगी। इसमें वार्ड संख्या एक से 20 की मतगणना 9 टेबल पर कमरा नं 117,वार्ड 21 से 35 की मतगणना 8 टेबल पर कमरा नं 120,वार्ड नं 36 से 50 की मतगणना 9 टेबल पर कमरा नं 121,वार्ड नं 51 से 65 के वोट 9 टेबल पर कमरा नं 125 तथा वार्ड नं 66 से 80 के वोट 8 टेबल पर कमरा नं 127 में गिने जाएंगे। इसी तरह पांच पालिकाओं की मतगणना दूसरे तल पर होगी। इसके लिये 42 टेबलें लगाई गई है। नोखा के वार्ड एक से पच्चीस और 26 से 45 वार्ड की मतगणना 5-5 टेबलों पर कमरा संख्या 109 ए-बी में होगी। श्रीडूंगरगढ़ पालिका के वार्ड 1 से 20 व 21 से 40 की मतगणना के लिये 5-5 टेबल लगाई गई है। जो कमरा संख्या 106 ए-बी में होगी। इसी तरह लूणकरणसर नगर पालिका के वार्ड 1-20 और 21 से 35 की मतगणना के लिये 5-7 टेबल लगाई है। इस पालिका के मत कमरा संख्या 24 भूतल पर गिने जाएंगे। देशनोक नगर पालिका के वार्ड 1 से 25 के लिये भूतल स्थित कमरा संख्या 21 में 5 टेबल पर मतगणना की जाएगी। नापासर नगर पालिका के 20 वार्डों की मतगणना भूतल के कमरा नं 39 में पांच टेबलों पर की जाएगी। इसी तरह खाजूवाला नगर पालिका के 20 वार्डो की मतगणना के लिये पांच टेबल लगाई गई है,जो भूतल के कमरा नं 40 पर है। डाक मत पत्रों की गिनती संबंधित आर ओ टेबल पर होगी। इसके लिये अलग अलग रिटर्निंग अधिकारी लगाएं गये है।