938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के नापासर थाना क्षेत्र के नौरंगदेसर-रायसर के बीच हाइवे पर पास शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।सड़क पर जा रहे एक ऊंटगाड़े को पीछे से आ रही दूध की पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऊंटगाड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ऊंटगाडा चालक तिलक नगर निवासी 60 वर्षीय गोपीराम विश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई।नापासर थाने के एएसआई मनोज कुमार पुलिस जाप्ते के साथ बीकानेर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।इलाज के दौरान मुकाम निवासी14 साल के पंकज की भी मौत हो गई। तो वहीं बजरंग पुत्र रामनिवास (10),मोनू पुत्र शिवराज (12), निवासी घट्टू नोखा घायल हो गए।जानकारी के अनुसार उंटगाड़ा चालक पूनरासर मेले से अपने परिवार के बच्चों के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही दूध की पिकअप ने ऊंटगाड़े को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऊंटगाड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सडक पर जा गिरे।आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हुए। घायलों में चालक के दो पोते और एक दोहिता शामिल थे।उपचार के दौरान एक बच्चे ने भी दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऊटगाडे और पिकअप के सबंध में जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रहा है और हादस से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पीबीएम की मॉर्च्युरी में रखवाए हैं।साथ ही पिकअप को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।