तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम महापौर के चुनावों को लेकर किस प्रकार माहौल गर्मा गया है। इसकी बानगी इस बात से लगाई जा सकती है कि कांग्रेस पार्षद,कांग्रेस को समर्थन करने वाले पार्षद को तो पुराने मामलों में नोटिस दिए ही गये है। बल्कि कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन करने वालों को भी नहीं बक्शा जा रहा है।जिसकी चर्चा शहर भर में हो रही है।इतना ही नहीं सता पक्ष के लोग भी दंबी जुबान में ऐसी कार्रवाईयों को गलत बता रहे है।बताया जा रहा है कि पूर्व महापौर,पूर्व सभापति और पूर्व न्यास अध्यक्ष का पद संभाल चुके मकसूद अहमद को कोटगेट थाने में 2 जून 2025 में दर्ज मुकदमा नंबर 151 में 20 सितम्बर तक उपस्थित होने का नोटिस जारी किया गया है।इस नोटिस में अपनी पहचान संबंधित फोटो युक्त आईडी एवं एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने के निर्देश दिए गये है। 15 सितम्बर के दिनांक के जारी इस नोटिस में शर्तों की अनुपालना नहीं होने पर बीएनएस 2023 की धाराओं में कार्रवाई की बात कही गई है।नोटिस में स्पष्ट कांट छांट देखी जा सकती है।वहीं वार्ड 26 से निर्दलीय पार्षद संजय राखेचा,गंगाशहर के व्यवसायी सुमेरमल दफ्तरी परिवार के सदस्य,गणेश बोथरा पर भी कार्रवाई की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का महापौर बनाने में मदद कर रहे है। जिसके परिणाम स्वरूप ये कार्रवाई की जा रही है।
आगामी दिनों में एक ओर व्यवसायी पर हो सकती है कार्रवाई
पुष्ट सूत्रों ने बताया है कि आगामी दिनों में एक ओर व्यवसायी पर कार्रवाई के संकेत मिल रहे है। जिन्होंने भी कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी की मदद के लिये एक निर्दलीय से संपर्क करवाकर बातचीत करवाई थी। ऐसे में भाजपा प्रदेश नेतृत्व तक इस बात का पता चलने के बाद पिछले दो दिनों में पांच कार्रवाई हो चुकी है और अब एक व्यापारी को नंबर ओर लग सकता है।
