859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से 2 युवकों की मौत हो गई।दोनों की शव बुरी तरह झुलसे हुए थे।एक का हाथ और कमर तो दूसरे का पूरा पैर काला पड़ा था।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।पुलिस को दोनों के शवों के पास एक कटर भी मिला है। जानकारी के अनुसार सोढ़वाली-बिंझरवाली गांव का देर रात करीब 1 बजे का है।ग्रामीणों ने सुबह 6 बजे शव पड़े देखे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दोनों के शव करीब 5 घंटे तक ऐसे ही पड़े रहे।

हाई वोल्टेज तार से आया करंट
अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों यहां हाई वोल्टेज के तार चुराने आए थे।इसके बाद इसका बंडल बनाते हुए करंट आया है।एक मृतक की पहचान भगवान सिंह (20) पुत्र नवल सिंह,निवासी धोलेरा पुलिस थाना जामसर हाल गली नंबर 5 रामपुरा बस्ती से हुई है।वहीं,दूसरे मृतक की अभी पहचान नहीं हुई है।दोनों मृतकों को एसडीएच अस्पताल लूणकरणसर की मॉर्च्युरी रूम में रखवाया गया है।

शवों के पास कटर पड़ा मिला
थानाधिकारी महावीर विश्नोई ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक वहां किस उद्देश्य से पहुंचे थे और इनके पास से एक कटर भी बरामद हुआ है।ग्रामीण यहां पहुंचे तो दोनों युवकों के शव तारों पर ही पड़े थे। एक का पैर बुरी तरह झुलस गया था तो दूसरे का हाथ और कमर का हिस्सा झुलसा हुआ था।