तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर की साफ सफाई का सभी पार्षदों के मिलकर बीड़ा उठाने के दावे की शनिवार को उस समय पोल खुल गई।जब बिना दस्तावेजों की पूर्ति के ही ट्रिपर को कचरा संग्रहण के लिये हरी झंड़ी दिखाकर रवाना कर दिया गया।बताया जा रहा है कि उप महापौर पंकज गहलोत की मौजूदगी में विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य भाजपा पार्षद मौजूद रहे।अचानक 2 अक्टूबर को कार्यक्रम को स्थगित कर शनिवार को कचरा संग्रहण ट्रिपरों को रवाना करना भी चर्चा का विषय बन गया।पता चला है कि इस आयोजन में महापौर अनिल कल्ला की उपेक्षा की गई।निगम के अधिकारियों से जब इस बारे में जानकारी चाही तो उनका संतोषजनक जबाब नहीं मिला।
साथ मिलकर चलने के दावे हुए हवा
उप महापौर का पद संभालने के साथ गहलोत की ओर से दिए गये बयान में सब पार्षदों के साथ बिना राजनीतिक द्धेषता के शहर के विकास के दावे शनिवार को खोखला साबित हुए।मजे की बात तो यह है कि जिन शर्तों के साथ इस कंपनी को कचरा संग्रहण का ठेका मिला है।उसने अभी तक न तो पूरे कचरा संग्रहण ट्रिपर लगाएं है और न ही इन ट्रिपरों की आरसी,जीपीसी सिस्टम,वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति भी निगम प्रशासन को उपलब्ध नहीं करवाई है। ऐसे में किसी प्रकार का कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा।यह भी सवालिया निशान लगाता है।
महापौर की उपेक्षा से कांग्रेस पार्षद नाराज
उधर 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले कचरा संग्रहण ट्रिपर वाहनों की रवानगी के कार्यक्रम को अचानक स्थगित कर शनिवार को यकायक ट्रिपर रवानगी कार्यक्रम आयोजित करने का कांगे्रसी पार्षदों ने रोष जताया है।पार्षद मनोज विश्नोई ने कहा कि एक ओर तो उप महापौर पंकज गहलोत व अन्य भाजपा पार्षद शहर के विकास की बड़ी बड़ी बातें करते है।वहीं दूसरी ओर इस प्रकार की ओछी हरकत कर अपनी मानसिकता को उजागर कर रहे है।उन्होंने कहा कि महापौर की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अगर सरकार महापौर के कार्य में अड़चन डालकर शहर के विकास में बाधक बनेंगे तो वे सड़कों पर उतरने से नहीं कतराएंगे। विश्नोई ने कचरा संग्रहण कंपनी को सफाई कार्य शुरू करने से पहले करोड़ों रूपये का भुगतान करने पर भी विरोध दर्ज करवाया है।उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार देखा है कि किसी कंपनी ने काम भी शुरू नहीं किया ओर निगम की ओर से करोड़ों का भुगतान तक कर दिया गया।जो इस बात को दर्शाता है कि भाजपा की सरकार किस तरह से भेदभावपूर्ण रवैये से कांग्रेस बोर्ड को काम करने से रोक रही है।
