kund

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के गंगाशहर थाना इलाके में रविवार को दो जनों के शव मिलने से हडकंप सा मच गया।बताया जा रहा है कि एक महिला का शव पानी के कुंड में तैरता मिला तो दूसरा शव गंदे नाले में।जानकारी के अनुसार नोखा रोड स्थित बाफना स्कूल के पास पानी की कुंडी में चौधरी कॉलोनी निवासी सुमन जाट का शव तैरता हुआ मिला।सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सामाजिक संस्था खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।वहीं सुजानदेसर स्थित गंदे नाले में एक युवक का शव मिला है।गंगाशहर थाने के हैड कानि सवाई सिंह के अनुसार शव को सेवादार राज कुमार, जुनैद खान,हाजी नसीम,हाजी जकीर,हाजी मलंग बाबा,इमरान भाई,अयूब चाचा,शकील स्टार नेता,शोएब भाई की टीम के सहयोग से पीबीएम की मोर्चरी भेज दिया गया है।फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को हत्या की आशंका है। ऐसे में पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है।