arrest

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाएं गये एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई के तहत रविवार सुबह एनडीपीएस एक्ट में वांछित अपराधी आचार्य चौक निवासी अमित आचार्य को गिरफ्तार किया गया है।जानकारी मिली है कि गंगाशहर थानाधिकरी गणेश विश्नोई की अगुवाई में गठित टीम ने अमित को पकड़ा है।आचार्य वर्ष 2022 से फरार चल रहा है। उसके खिलाफ नयाशहर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। रविवार को पुलिस ने उसे पकड़ लिया है।