तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर से 30किलोमीटर दूर गजनेर पैलेस की झील पर स्थित जेठा-भुट्टा पीर बाबा की दरगाह में रविवार को सालाना 144 वां उर्स भरा गया।दरगाह खादिम चिराग मोहम्मद ने बताया कि रविवार की सुबह पूर्व राज परिवार की ओर से तारा-सितारा से जड़ी चादर चढ़ाने के साथ उर्स का आगाज हुआ।एचआरएच ग्रुप गजनेर पैलेस होटल द्वारा दरगाह का रंग-रोगन का कार्य किया गया है।साथ ही दरगाह के बाहर पैलेस कमेटी द्वारा जायरीनो के लिये शर्बत सहित शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई।दरगाह गद्दानशीन निजामुद्दीन पठान ने बताया कि उर्स के दिन मेले में कोलायत सीओ जयपाल सिंह एवं गजनेर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दरगाह परिसर एवं मेला स्थल पर दिनभर तैनात रहे।वहीं दूसरी ओर उर्स के अवसर पर गजनेर थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार,पुलिस निरीक्षक श्रीमती संध्या,एडवोकेट रोशन आरा,गजनेर पूर्व सरपंच गीता देवी देवी प्रजापत,पूर्व सरपंच जेठाराम प्रजापत,पूर्व उप सरपंच अशरफ अली,बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल,सैय्यद अख्तर,मोहम्मद असलम रंगरेज,शाकिर हुसैन,के.कुमार.आहुजा,देवेश भाटी,मुकेश सोलंकी द्वारा जेठा भुट्टा पीर बाबा की मजार पर चादर चढाकर दरगाह के गद्दीनशीन मौलाना चिराग मोहम्मद कादरी एवं खादिम निजामुद्दीन कादरी का सम्मान किया।दरगाह खादिम परिवार के शौकत अली,मोहम्मद हनीफ,मोहम्मद युसूफ,मोहम्मद कासिम,मकबूल अहमद, मोहम्मद हुसैन,बरकत अली आदि ने दरगाह पर आये सभी विशेष मेहमानों के बीच शीरनी का वितरण किया एवं सभी का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने सहयोग किया।
