938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर।बीकानेर से नाथद्वारा दर्शन करने जा रहे युवक की बस से गिरने पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जोधपुर में हुआ।बताया जा रहा है कि युवक बस में बने वॉशरूम की तरफ जा रहा था।इस बीच बस के खुले गेट से सड़क पर गिर गया।सिर और शरीर पर गंभीर चोट आने पर पिता और अन्य लोग हॉस्पिटल लेकर पहुंचे लेकिन जान नहीं बच सकी। हादसा जोधपुर कमिश्नरेट के करवड़ थाना क्षेत्र में हुआ था।पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कि हादसे में वल्लभ गार्डन निवासी 32 वर्षीय कृष्णा पी. माधवानी की मौत हुई है।युवक के पिता ने पुरुषोत्तम माधवानी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें बताया कि वे और उनका बेटा बीकानेर से नाथद्वारा जाने के लिए 12 अक्टूबर की रात बस नंबर AR 11 C 9200 में बैठे थे। बस रात करीब 9 बजे बीकानेर से रवाना हुई थी।रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच बस जोधपुर में आईआईटी गेट नंबर 02 के पास पहुंची।तब बेटा बस में बने वॉशरू म में जा रहा था। बस का मुख्य गेट खुला था। बस की स्पीड तेज होने के कारण बेटा गेट से नीचे सड़क पर गिर गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आईं।वे और बस में मौजूद लोग उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉच्युरी में रखवाया गया।घटना की सूचना पर करवड़ पुलिस ने एमजीएच मॉच्युरी पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए।