crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में श्रमिक की कॉम्पलेक्स की उपरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। जिसके शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी मिली है कि रानीबाजार स्थित केजी कॉम्पलेक्स की उपरी मंजिल से शाम को श्रमिक गिरकर लहुलूहान हो गया। जिसकी सूचना कोटगेट थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत खादिम खिदमतगार कमेटी के हाजी जाकिर,शोएब,अख्तर भाई,असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार,ताहिर हुसैन,मलंग बाबा,रमजान भाई व जुनैद सहित के सहयोग से उसे अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड पर उसकी पहचान देशनोक वार्ड 3 पानी की टंकी के पास रहने वाले प्रहलाद के रूप में हुई है।