police

तहलका न्यूज,बीकानेर।  शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध,देर रात हुई गौवंश के साथ कुकर्म की घटना तथा आगामी सप्ताह होने वाले मोहर्रम पर्व और कानून व्यवस्था को देखते हुए जिला पुलिस की ओर से सतर्कता के लिये वाहन मार्च निकाला गया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना हुआ यह वाहन मार्च सादुलसिंह सर्किल,फड़बाजार,चौखुंटी पुलिया,कसाईयों की बारी,जोशीवाड़ा,केईएम रोड़ होते हुए वापस एसपी कार्यालय के समक्ष सम्पन्न हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा,सीओ सिटी पवन भदौरिया,सीओ सदर शालिनी बजाज सहित अनेक थानों के थानाधिकारी,महिला व पुलिस के जवान शामिल रहे। वाहन मार्च के समय पुलिस की ओर से शहरवासियों को शांति व्यवस्था बनाएं रखने तथा पुलिस के सहयोग की अपील की जा रही थी।