crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। जानकारी मिली है कि खतूरिया कॉलोनी निवासी मूलसिंह भाटी के पुत्र 21 वर्षीय गजेंद्र सिंह ने सुबह अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। फिलहाल पुलिस युवक के आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक नगर निगम में संविदा पर कार्यरत था। देर रात सभी परिजन खाना खाकर सो गए। सुबह जब गजेंद्र सिंह के कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने कमरे को खोलकर देखा तो गजेंद्र का शव लटका मिला। इस पर परिजनों ने जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों सुपुर्द कर दिया।