crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में रह रहे तीन बच्चे बुधवार रात जाल को तोड़कर पलायन कर गये। जिन्हें पुलिस की मदद से देर रात तक वापस पकड़ लिया गया है। जानकारी मिली है कि चोरी व मारपीट के अपराध में यहां रह रहे इन बच्चों को उनके घर के आसपास क्षेत्रों से ही पकड़ा गया है। अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि इनमें दो बच्चे चोरी तथा एक बच्चा मारपीट के अपराध में यहां रह रहा है। उन्होंने बताया कि ये तीनों बच्चे किशोर गृह में दो कूलरों के माध्यम से जाल को तोड़कर भागे थे। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस को इतला की। पुलिस की सतर्कता से तीनों को ही रात को ही वापस पकड़ लिया गया है। गौरतलब रहे कि आठ माह पहले भी यहां से बाल अपचारी के भागने का मामला सामने आ चुका है।