govind

तहलका न्यूज,बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गोविन्दराम मेघवाल शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी ने सेरूणा,नारसीसर,पुनरासर,राजपुरा,माणक सर,समन्दसर ,बीझासर,लोढेरा,गुसाईसर बडा,डेलवा,लाघडिया,जालबसर,बिरमसर ,उदरासर,धोलिया,सूरजनसर,लाखनसर,उदासर चारनान,धीरदेसर पुरोहितान,आडसर,लालासर,मोमासर,सतासर ,लिखमासर,कुन्तासर रेवडा,धीरदेसर चोटियान ,कितासर  ,बिदावतान,कीतासर भाटीयान ,शीतलनगर,बिग्गाबास रामसरा ,बिग्गा  तथा सातलेरा गांव का दौरा कर हाथ के निशान के सामने वाले बंटन को दबाकर कांग्रेस को जीताने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी ने केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार कहने वाली भाजपा ने जनता के साथ छलावा किया है। सौ दिनों की कार्ययोजना में केवल स्थानान्तरण उद्योग को बढावा देने के अलावा कुछ नहीं किया। यहीं नहीं पिछले 15 सालों में बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी ने क्या किया। वे अपनी एक ऐसी बडी उपलब्धि जनता को गिना दे। जिससे बीकानेर क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित किया हो। पिछले 15 सालों में बीकानेर संसदीय क्षेत्र लगातार पिछड गया है। केवल मोदी का महिमा मंडन कर क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाले भाजपा प्रत्याशी को इस बार सबक सीखना है। मेघवाल ने कहा कि आप के क्षेत्र में सांसद ने क्या काम किया। आपसे छिपा हुआ नहीं है। इसका एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा,गिरधारी महिया ने भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि इसने सर्वोधिक किसानों को मारने का काम किया है। चुनावी घोषणाएं तो खूब करती है। लेकिन उसे पूरा नहीं करती। मोदी सरकार में सात सौ से ज्यादा किसान शहीद हो गया। अब समय आ गयो है कि जी तरह ऊंट के सेबो गालों है बियां 19 अपे्रल में भाजपा ने घरे भेजबा रो काम करो। इस दौरान देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग,जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य,सरपंच,उपसरपंच,पंच,पालिका पार्षद,देहात पदाधिकारी,अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने जोशिले तरीके से स्वागत किया।