तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के कोटगेट थाना इलाके में एक युवक फांसी के फंदे पर झूल गया।जानकारी मिली है कि रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।पुलिस और सामाजिक संस्थाओं की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर-1 स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल के क मरे में एक युवक फंदे से लटका हुआ है।सूचना पर संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के शोएब भाई,मोहम्मद जुनैद खान,शाहिद तथा राजकुमार खडग़ावत ने पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया।मृतक की पहचान 30 वर्षीय भागीरथ पुत्र मदन दास के रूप में हुई है।मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
