तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में उस समय हडकंप सा मच गया।जब एक कैम्पर गाड़ी ने फिल्मी स्टाइल में युवकों पर हमला बोलते हुए कार के टक्कर मारते हुए एक युवक पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हमलेबाजी की यह घटना हुई है। जानकारी मिली है कि बानूडा और उमेश सियाग में लंबे समय से आपसी रंजिश चल रही है।प्रारंभिक जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि बानूड़ा ने अपने साथियों के साथ कैम्पर गाड़ी में सवार होकर आएं और उसने उमेश सियाग के घर पर फायरिंग की। जिसके बाद उमेश सियाग के साथियों ने उसे कैम्पर पर पत्थर बाजी की। इस दौरान कैम्पर सवार ने पत्थर बाजी करने वाले युवकों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया।यह भी पता चला है कि ये दोनों की वारदातें अलग अलग जगह हुई है।एक मुरलीधर व्यास कॉलोनी में तो दूसरी बंगला नगर में।सूचना पर नयाशहर व मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के युवकों को दस्तयाब किया है।फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस के समक्ष अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी देने से आनाकानी कर रहे है।प्रथम दृष्टतया जो जानकारी मिली है उसमें फायरिंग व एक दूसरे पर हमले की सूचना है।जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल फेल गया है।
