तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के समाजसेवी व रक्तदाता दिनेश सिंह भदौरिया को लीजेंडरी पीस अवार्ड काउंसलिंग ऑफ इंडिया की ओर से रक्तदान के क्षेत्र में मोटिवेशन सर की उपाधि से नवाजा जाएगा। भदौरिया को यह उपाधि दिसम्बर में दिल्ली में प्रदान की जाएगी। भदौरिया को यह उपाधि मिलने पर बजरंग सोनी,राजेन्द्र सिंह भदौरिया,रघुराज सिंह राजावत,सलीम भाटी,अनीस बागवान,सूरज सिंह,उदय भान सिंह,प्रेम सिंह राठौड़,नेत्रपाल सिंह,शिवम सिंह,चन्द्र सिंह,विक्की चढ्ढा,क्रांति सोनी,डॉ रमेश ओझा,कुलदीप सिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित,जितेन्द्र सिंह सेंगर,अरविन्द सिंह सेंगर,प्रेम बहादुर सिंह,आनंद सिंह ने खुशी जताई है। गौरतलब रहे कि भदौरिया सावधान संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ साथ अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हुए है। वे असहायों की मदद के लिये भी हमेशा तत्पर रहते है।