तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ता प्रसाद थानान्तर्गत चार राउंड फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया है। उससे बिना लाइसेंस की पिस्टल व जिंदा कारतूस भी बरामद किये है। बताया जा रहा है कि शराब पार्टी के बाद खुशी के नाम पर की गई फायरिंग ने अमरनाथ कॉलोनी क्षेत्र में दहशत फैला दी। मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि बीकाजी फैक्टी के पीछे एक युवक खुलेआम बंदूक से फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेश भादू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां एक युवक हाथ में बंदूक और हॉकी स्टिक लिए खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने लगा,लेकिन घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। जमीन पर कारतूस के खाली खोल भी मिले।पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार (36)निवासी हम्मीरवास (चूरू) के रूप में हुई। उसके पास से 12 बोर डबल बैरल बंदूक बरामद की गई। 1 जिंदा कारतूस, 4 खाली खोल हवाई फायर करना स्वीकार किया। भी मिले। पूछताछ में आरोपी नेे बताया कि बंदूक उसके दोस्त विनोद कुमार की है और उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं है। शराब पार्टी के बाद ‘खुशी में फायरिंग करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स ए क्ट की धाराओं के तहत मामला एक्ट जांच शुरू करती है।