marpit

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में लगातार बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विगत दिनों मेडिकल सर्किल पर हुए झगड़े के वायरल वीडियो प्रकरण के बाद पुलिस हरकत में आई है और इस मामले में जेएनवीसी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले तीन जनों को राउंडअप किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी ने बताया कि पुलिस ने रोहित चौधरी,मंथन और आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज के पास मामूली गाड़ी टक्कर को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झगड़े में बदल गया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और विडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।