corona

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में एक दिन की शांति के बाद आज फिर कोरोना संक्रमित मरीज रिपोर्ट हुए है। आज 22 नये मामले सामने आएं है। सीएमएचओ डॉ मो अबरार पंवार ने बताया कि 261 सैम्पल में से ये पॉजिटिव मिले है। राहत की बात यह भी है कि कोरोना संक्र मित मरीज की रिकवरी भी जल्द हो रही है। अब एक्टिव केस महज 119 रहे गये है। जबकि इस लहर में 567 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। डॉ पंवार ने बताया कि आज आएं पॉजिटिव मामलों में जयनारायण व्यास कॉलोनी से चार,नारायण विहार से दो,करणी नगर,सुदर्शना नगर,सादुलगंज,डागा चौक,वल्लभ गार्डन,नोखा,मेघासर क ावनी,एम पी कॉलोनी,कानासर,अम्बासर,गज्जेवाला,ग्रांधी,रोडा तथा जसरासर के रोगी शामिल है।