WhatsApp Image 2023-07-18 at 01.10.45

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने पूर्व पार्षद गजानन्द शर्मा को एक ओर नई जिम्मेदारी दी है। शर्मा को सर्व ब्राह्मण महासभा में प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया है। इस नियुक्ति पर गजानन्द शर्मा ने ब्राह्मण समाज को एक जुट करके सामाजिक एकता को ओर मजबूत करने का संकल्प लिया। शर्मा के मनोनयन पर अनेक जनों ने प्रसन्नता जताते हुए बधाई दी है।