859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के जोड़बीड मार्ग पर बुधवार रात जेलरोड निवासी कमल कुमार सोनी ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना मिलने के बाद सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया।कार्यकर्ताओं ने शव को घटनास्थल से उदयरामसर रेलवे स्टेशन पहुंचाया। इसके बाद जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस की टीम के मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल व कानूनी कार्रवाई की।पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया।

परिजनों को हत्या की आशंका,मोर्चरी के आगे लगाया धरना
बताया जा रहा है कि कमल कुमार किसी के साथ रूपयों की लेनदेन का मामला था।पिछले तीन चार दिनों से वे रूपये देने वाले के घर के चक्कर लगा रहे थे।परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह से कमल घर से निकला हुआ था।रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने परिचितों के यहां खोज खबर की।बाद में पुलिस की सूचना पर मोर्चरी पहुंचे परिजनों ने पहचान की। परिजनों का आरोप है कि कमल की हत्या की गई है। इसकी निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को सजा मिले।इसी मांग को लेकर कमल के परिवारजन और समाज के लोगों ने मोर्चरी के आगे धरना लगा दिया है।