तहलका न्यूज,बीकानेर।मुस्लिम महासभा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को सुदृढ़ और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन डी कादरी ने बताया कि यह गठन मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब इमरान खान और राष्ट्रीय प्रमुख फरहीन युनुस शेख साहिबा की अनुशंसा और मार्गदर्शन में किया गया है। इस कार्यकारिणी में विभिन्न राज्यों से समाजसेवा, शिक्षा, मानवाधिकार और अल्पसंख्यक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय और समर्पित व्यक्तियों को शामिल किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान खान ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन डी कादरी बीकानेर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रियाज शेख कुशलगढ़, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुस्तकीम मकरानी,राष्ट्रीय सचिव वकील मलिक गाजियाबाद,राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इंसाफ अली शेरगिल केकड़ी (अजमेर),राष्ट्रीय संगठन मंत्री असलम सैफी,राष्ट्रीय एजुकेशन विंग मोहम्मद शोएब, राष्ट्रीय प्रवक्ता शरीफ खिलजी और हाजी नाजिम साहब को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। महमूद पुत्र फिरोज खान कनोर को कोर कमेटी में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि महासभा का उद्देश्य देशभर में मुस्लिम समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन किया गया है। जनाब इमरान खान ने कहा कि मुस्लिम महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक मिशन है। यह मिशन समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और समानता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन देश के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर पूरी आस्था रखता है और समाज को जागरूक कर सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कोर कमेटी,प्रदेश प्रभारी,प्रदेश सचिव,कानूनी सलाहकार जैसे विभिन्न पदों पर मनोयन किया गया है।