859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

 

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के नापासर थाना में सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी पर डेढ़ करोड़ से अधिक की राजकीय राशि का गबन करने का मामला दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि तत्कालीन सरपंच सरला देवी और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी अभय करण बीठ्ठू ने ग्राम पंचायत नापासर के वित्तिय वर्ष 2023-24 के लेखा अंकेक्षण प्रतिवेदन में उल्लेखित अप्रस्तुत वाउचरों में गड़बड़ी कर एक करोड़ छयासठ लाख उनसठ हजार पिचहत्तर रूपये की हेराफेरी की है। इस संदर्भ में बीकानेर पंचायत समिति की विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम ने मामला दर्ज करवाया है।

यह है आरोप
शासन सचिव एवं आयुक्त पंचायती राज विभाग ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाने के निर्देश देते हुए आरोप लगाएं है कि तत्कालीन सरपंच सरला देवी तावणियां और ग्राम विकास अधिकारी अभय करण बिठ्ठू ने लेखा अंकेक्षण प्रतिवेदन में 22.12.2017 के अनुसार अंकेक्षण अभिलेख में वाउचरों को प्रस्तुत नहीं किया गया। जो गबन की श्रेणी में आता है।