तहलका न्यूज,बीकानेर। राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के जयपुर में हुए चुनावों में बीकानेर के मोहित बैद व रूक्मणी देवी निर्वाचित हुए है।चुनाव अधिकारी गोविन्दराम गहलोत की देखरेख में संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजस्थान तीरन्दाजी संघ के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह खंगारोत राजस्थान ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे।चुनाव अधिकारी ने कार्यकारिणी के सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में मोहित बैद को उपाध्यक्ष तथा रूक्मणी देवी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।इसके अलावा संभाग के हनुमानगढ़ के मदन लाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।