 
                

तहलका न्यूज,बीकानेर। एक ओर तो पार्टियां हर चुनाव,बैठकों व पार्टी आयोजनों में कार्यकर्ता को रीढ़ की हड्डी कहते नजर आते है। लेकिन उनकी क्या पूछ है,इसकी बानगी तो इस बात से ही लगाई जा सकती है कि सीएम से लेकर तीन तीन मंत्री शहर में होने के बाद भी अपनी ही पार्टी के मंडल अध्यक्ष के निधन पर उनके परिवार को ढांढस बंधाने अब तक नहीं पहुंचे। मंजर यह रहा कि पार्टी नेताओं ने उन्हें याद तक नहीं किया। जबकि महिला मोर्चा की शहर मुखिया की ओर से सात घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर कर दी थी। उसके बाद भी किसी ने दिवगंत को याद करना उचित नहीं समझा। जानकारी में रहे कि रानीबाजार मंडल की महिला मोर्चा की वर्तमान अध्यक्ष शशि नैयर का देहात हो गया। जिसकी सूचना भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पार्टी के लिये समर्पित रहने वाली एक कार्यकर्ता को उनके नेताओं ने अंतिम विदाई के बाद अब तक याद नहीं कर एक कार्यकर्ता की अहमियत को उजागर जरूर किया है।


 
                                                         
                                                         
                                                         
                                                         
                                                        