7c7ee358-8ce4-46cf-9520-3e3f40e0c711

 

तहलका न्यूज़,बीकानेर । देवली उनियारा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा sdm को थप्पड़ मारने के विरोध में आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन की ओर से पेन डाउन हड़ताल रखी गई है। जिसके तहत बीकानेर के आरएएस अधिकारियों ने सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया और सीनियर आईएएस व यूआईटी सचिव अर्पणा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मीणा की गिरफ्तारी की मांग की।साथ ही मीणा को किसी भी प्रकार के चुनाव न लडऩे के लिये चुनाव आयोग से पाबंद करने का आग्रह भी किया। इस मौके पर एडीएम दुलीचंद मीणा,रमेश देव,उम्मेद दान रतनू,शैलेंद्र देवड़ा,गोपाल राम बिरदा,शारदा चौधरी,यशपाल आहूजा सहित अनेक अधिकारी मौजूद रहे।उधर जिला कलेक्टर कार्यालय के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भी आरएएस अधिकारियों के आंदोलन को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। इस दौरान अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में यूआईटी सचिव को ज्ञापन देकर मीणा की गिरफ्तारी की मांग की गई है। इस अवसर पर मनोज व्यास,मनीष जोशी,मनीष शर्मा आदि मौजूद रहे।