crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक युवती ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार रजनी हॉस्पीटल के पास किराए के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय पुनीता नाम की युवती ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसे अचेत अवस्था पर पीबीएम ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि यह बिहार की निवासी थी जो यहां घरेलू कार्य करती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।