तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में कट रही खेजड़ी को बचाने की मुहिम को गति देने के उद्देश्य से बीकानेर वैचारिक जागरण मंच की ओर से खेजड़ी के पौधे लगाने का उत्सव मनाने का संकल्प लिया गया है।इसी कड़ी में 5 जुलाई को गंगाशहर भीनासर गोचर में एक ही दिन में सुबह 6 से 10 बजे तक 11000 खेजड़ी के पौधे लगाए जाएंगे।पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि इस अभियान में आमजन की सहभागिता हो।इसके प्रयास किये जा रहे है।पुरोहित ने कहा कि जो पौधे लगाएं जा रहे है,उनकी सुरक्षा,रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी मंच की रहेगी।इस मौके पर सरजूदास जी महाराज ने कहा कि खेजड़ी देव वृक्ष है। मरूस्थलीय प्रकृति चक्र की धुरी है।रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र का आधार स्तम्भ है। खेजड़ी का एक अपना जैविक संसार है जिसमें वनस्पति चक्र,पक्षी,कीट-पतंगे और मृदा पारिस्थितिकी का सुक्ष्म जीवन चक्र है। बिना खेजड़ी के मरूस्थलीय प्रकृति चक्र को बचाना मुश्किल है।चारा,लकड़ी,सांगरी और भूजल संरक्षण,मिट्टी संरक्षण का प्राकृतिक स्त्रोत है। बिना खेजड़ी मरूस्थल नहीं रह सकता।महाराज श्री ने कहा कि खेजड़ी की महत्ता का एक पूरा वैज्ञानिक आधार है। हमारे धर्म शास्त्र में भी शमी वृक्ष का वर्णन है।जो खेजड़ी के महत्व को बताती है।

इनकी रहेगी भागीदारी
इस पुण्य कार्य में जिला प्रशासन, नगर निगम् बीकानेर विकास प्राधिकरण,पर्यावरण के क्षेत्र में पदमश्री से सम्मानित लक्ष्मण सिंह लोपडिया,श्याम सुन्दर पालीवाल,हिमताराम भाम्भू,वन विभाग,एनसीसी,स्काउट-गाइड रोटरी,लायन्स क्लब,महावीर इंटरनेशनल,बीकानेर के तीनों वि.वि.कृषि,वेटरनरी,एमजीएस यूनिवर्सिटी,ब्रह्माकुमारी केन्द्र,भदौरिया ग्रुप.योग सेवा संस्थान,एकाउण्डटेट एसोसिएशन,माहेश्वरी सभा,महिला संगठन,बार एसोसिएशन,कर्मचारी संगठन और विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं और सामाजिक संगठन समेत राजनीतिक दल,जन प्रतिनिधियों के साथ साथ आम जनता की भागीदारी रहेगी।

संत समाज भी निभाएगा सहभागिता
आयोजन से जुड़े नारायण चोपड़ा ने बताया कि इस आयोजन में संत समाज की भी सहभागिता रहेगी।जिसमें अधिष्ठाता स्वामी विर्मशानंद,रामेश्वरानंद,महंत सरजूदास महाराज,स्वामी सच्चिदानन्द महाराज,विश्नोई समाज के संत, जैन मुनि,तेरापंथ,युवक परिषद,महिला मंडल,स्कूल,कॉलेज,स्वयं सेवक,भारतीय कंपनी सचिव संस्थान,ओवर फोर नेशन,खेल संगठन के साथ साथ खेजड़ी बचाव आन्दोलन के मुखिया परसाराम बिश्नोई भी शामिल होंगे।

पोस्टर का किया विमोचन
इस दौरान उत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें सरजूदास महाराज,डी पी पच्चीसिया,पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा,विनोद जोशी,विजय कुमार आचार्य,वीरेन्द्र किराडू,हेम शर्मा भी मौजूद रहे।