859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो जनों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य घायल हो गये है। जानकारी मिली है कि आज सरदारशहर स्टेट हाईवे पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास रविवार सुबह एक बाइक पर सवार चार लोगों में से दो की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। हादसे में घायल दो युवकों को बीकानेर पीबीएम रेफर किया गया है। दुर्घटना में जैतासर निवासी खींयाराम मेघवाल के दो पुत्र सहीराम व रामप्रताप मेघवाल अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। जब ये लोग श्रीडूंगरगढ़ से थोड़ी दूरी पर स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे तो सामने से एक हरियाणा नंबर की कार आई। इस गाड़ी से आमने सामने हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार सहीराम की मौत हो गई। रामप्रताप को गंभीर घायलवस्था में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। इस बाइक पर दो युवक सीताराम पुत्र जगदीश मेघवाल व गोमदराम पुत्र बुधाराम नायक भी सवार थे। दोनों मजदूर है और मजदूरी के लिए श्रीडूंगरगढ़ आ रहे थे। जिसमें से गोमदराम ने यहां उपजिला अस्पताल के दम तोड़ दिया। दूसरे मजदूर सीताराम को गंभीर अवस्था में बीकानेर रेफर किया गया है। जैतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।